प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बादम प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे प्रमोद मेहता

औरंगाबाद में स्कूल जा रहे शिक्षक को गैस टैंकर ने रौंदा, रास्ते में मौत, हादसे में 11 वर्षीया बेटी भी घायल

बिहार के औरंगाबाद में गुरुवार को सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब वे मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा मोड़ के पास एनएच-19 पर पहुंचे।

औरंगाबाद में स्कूल जा रहे शिक्षक को गैस टैंकर ने रौंदा रास्ते में मौत हादसे में 11 वर्षीया बेटी भी घायल

हादसे में मारे गए शिक्षक प्रमोद मेहता |

औरंगाबाद (बिहार): मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा मोड़ के पास एनएच-19 पर गुरुवार को सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। जबकि, उनकी पुत्री घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जाने के दौरान गैस लदी एक ट्रक ने बाइक पर सवार शिक्षक को रौंद दिया। इसमें गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक और उनकी पुत्री को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में स्थानीय लोगों ने लाया, जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया।

इलाज के लिए रास्ते में जाने के क्रम में आमस में शिक्षक ने दम तोड़ दिया। मृत शिक्षक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव निवासी सुरेश मेहता के 45 वर्षीय पुत्र प्रमोद मेहता के रूप में हुई है। वहीं, उनकी घायल पुत्री 11 वर्षीया निधि कुमारी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में चल रहा है। मृतक बादम प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को वे बाइक से अपनी पुत्री के साथ औरंगाबाद जा रहे थे। इस दौरान दर्जी बिगहा मोड़ के समीप एनएच-19 पर पूरब दिशा से आ रही गैस ले जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर ले जाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया। हालांकि, मगध मेडिकल कॉलेज गया जाने के दौरान रास्ते में आमस में उनकी मौत हो गई। शिक्षक की मौत से उनके घर में कोहराम और रोना-धोना मचा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पत्नी और बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
 

Related to this topic: