प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कच्ची महुआ शराब जब्त

गातापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

गातापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 5 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Gatapaar Police Arrest Woman with 5 Litres of Illicit Mahua Liquor in Major Action |

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छत्तीसगढ़): जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गातापार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कच्ची महुआ शराब बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गातापार जंगल निवासी एक महिला अपने घर के सामने हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखी हुई है। 

पुलिस टीम ने मौके पर दी दबिश

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने योगिता देवांगन नामक महिला को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक हजार रुपये बताई जा रही है।

महिला नही किया कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत

महिला शराब रखने और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी महिला को न्यायालय में पेश

पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं गातापार पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में पिकअप-ऑटो की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Related to this topic: