प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सेना में बदलाव: धीरज सेठ ने संभाली कमान

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेना प्रमुख पद से ली विदाई, जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान

निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को पदभार सौंपते हुए भारतीय सेना में चार दशकों से अधिक की सेवा को अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य बताया।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सेना प्रमुख पद से ली विदाई जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान

Gen Dhiraj Seth Takes Army Command |

नई दिल्ली। निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को पदभार सौंपते हुए भारतीय सेना में चार दशकों से अधिक की सेवा को अपने जीवन का "सबसे बड़ा सौभाग्य" बताया।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

पदभार सौंपने से पहले जनरल द्विवेदी ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और देशवासियों का अटूट विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

'भारतीय सेना की ताकत उसके सैनिक हैं'

विदाई समारोह में जनरल द्विवेदी ने कहा कि सेना प्रमुख के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करते हुए वह विनम्रता, गर्व और संतोष की भावना से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक विद्यालय से लेकर सेना प्रमुख बनने तक का सफर अविस्मरणीय रहा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की असली ताकत उसके सैनिक, कमांडर, पूर्व सैनिक, उनके परिवार और देश के नागरिक हैं। साथ ही उन्होंने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

ऑपरेशन स्नो लेपर्ड और ऑपरेशन सिंदूर का किया उल्लेख

जनरल द्विवेदी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारतीय सेना ने सभी मोर्चों पर उच्च स्तर की तैयारी और सतर्कता बनाए रखी। उन्होंने उत्तरी सीमाओं पर ऑपरेशन स्नो लेपर्ड और पश्चिमी मोर्चे पर ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन का उल्लेख करते हुए कहा कि सेना ने हर चुनौती का संयम और दृढ़ता से सामना किया।

तीनों सेनाओं के तालमेल पर दिया जोर

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच बेहतर समन्वय ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती दी है। भविष्य के युद्ध संयुक्त और एकीकृत होंगे, इसलिए तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और साझा रणनीति बेहद महत्वपूर्ण है।

जनरल धीरज सेठ पर जताया भरोसा

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सेना की कमान अपने उत्तराधिकारी जनरल धीरज सेठ को सौंपते हुए उन पर पूरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि जनरल धीरज सेठ एक अनुभवी सैनिक और सक्षम नेता हैं तथा उनके नेतृत्व में भारतीय सेना अपनी गौरवशाली परंपराओं, व्यावसायिकता और परिचालन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

ANI

यह भी पढ़े:  मसूरी में पर्यटक का उत्पात, महिला पर प्लास्टिक क्रेट से हमला; वीडियो वायरल होने के बाद सख्त कार्रवाई की मांग

Related to this topic: