प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

गाजियाबाद में एक ही पते पर बने 24 फर्जी पासपोर्ट

गाजियाबाद में एक ही पते पर बने 24 फर्जी पासपोर्ट, 24 पासपोर्ट पर दर्ज है एक ही मोबाइल नंबर

गाजियाबाद में एक ही पते पर 24 फर्जी पासपोर्ट बनाने का मामला सामने आया है। शहर के भोजपुर क्षेत्र में एक ही पते पर 24 फर्जी पासपोर्ट बनाए गए हैं। सभी पासपोर्ट में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज है।

गाजियाबाद में एक ही पते पर बने 24 फर्जी पासपोर्ट 24 पासपोर्ट पर दर्ज है एक ही मोबाइल नंबर

Ghaziabad Passport Scam: 24 Fake Passports Issued at One Address |

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ही पते पर 24 फर्जी पासपोर्ट बनाने का मामला सामने आया है। शहर के भोजपुर क्षेत्र में एक ही पते पर 24 फर्जी पासपोर्ट बनाए गए हैं। सभी पासपोर्ट में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज है। जानकारी मिलने पर पुलिस और पासपोर्ट विभाग इस पूरे फर्जेवाडी की जांच में जुट गया है। भोजपुर थाने में पुलिस ने इस मामले में 25 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

संगठित गिरोह और सिस्टम की मिलीभगत की आशंका

जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि जिन 24 लोगों के नाम पर पासपोर्ट बने हुए भोजपुर के बताए गए पत्ते पर रहते ही नहीं थे इसके बावजूद सभी पासपोर्ट एक ही पते पर जारी कर दिए गए इतना ही नहीं सभी आवेदनों में मोबाइल नंबर भी एक ही दर्ज पाया गया है। जांच में सामने आया है कि सभी पासपोर्ट अगस्त और सितंबर 2022 के दौरान बनाए गए थे अधिकारियों को आशंका है कि यह एक संगठित गिरोह का काम हो सकता है जिसमें सरकारी सिस्टम की मिली भगत की भी जांच की जा रही है।

पोस्टमैन को दिया गया 2000 रुपये प्रति पासपोर्ट का लालच

पुलिस का कहना है कि इस मामले में भोजपुर डाकघर के डाकिए अरुण कुमार से जानकारी मांगी गई जिसमें पोस्टमैन अरुण कुमार ने बताया कि वह भोजपुर गांव में 12 साल से तैनात है और उस गांव की डाक वह ही बांटता है। उसने बताया कि विवेक गांधी व प्रकाश सुब्बा नाम के दो लोग उससे मिले और बताया कि उनके कुछ पासपोर्ट बनकर आएंगे और उन पासपोर्ट पर जो पता लिखा आए वहां न देकर इन दोनों को दे दे। इसके बदले पोस्टमैन को प्रत्येक पासपोर्ट के दो-दो हजार रुपये देने की बात कही गई। ऐसे में पोस्टमैन लालच में आ गया और उसने पासपोर्ट आरोपियों को दे दिए।

महिला समेत पांच गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज और गाड़ियां बरामद

इस पूरे फर्जीवाड़े में पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुतुब विहार दिल्ली निवासी विवेक गांधी, छतरपुर दिल्ली निवासी प्रकाश सुब्बा, पोस्टमैन अरुण कुमार, हरी नगर दिल्ली निवासी अमनदीप, और तिलक नगर दिल्ली निवासी सतवंत कौर नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, दो फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, दो फर्जी बैंक पासबुक, एक ब्रेजा कार, एक इकोस्पोर्ट कार और ₹4000 नकदी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/tripura-forces-destroy-massive-illegal-cannabis-plantation/131575

त्रिपुरा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 170 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट

Related to this topic: