प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हाईवा की टक्कर से छात्रा गंभीर घायल

तेज रफ्तार हाईवा ने 13 वर्षीय छात्रा को रौंदा, हालत गंभीर; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अवैध खनन से जुड़े तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से 13 वर्षीय स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

तेज रफ्तार हाईवा ने 13 वर्षीय छात्रा को रौंदा हालत गंभीर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Girl Critically Injured in Hyva Accident |

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अवैध खनन से जुड़े तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से 13 वर्षीय स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा में तोड़फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है।

अवैध खनिज से लोड हाईवा ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, घटना चोरहटा थाना क्षेत्र के कपूरी रोड की है। बताया जा रहा है कि भोलगढ़ क्षेत्र से अवैध उत्खनन का खनिज लेकर आ रहा एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी 13 वर्षीय छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल छात्रा की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से नाराज लोगों ने हाईवा में तोड़फोड़ की और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि भोलगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से खुलेआम अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। उनका कहना है कि ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहन रिहायशी इलाकों से गुजरते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

प्रशासन पर भी लगाए आरोप

ग्रामीणों ने पुलिस और खनिज विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध गतिविधियां चला रहे हैं। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़े: दुकान में घुसने से पहले ही फंसा चोर, शटर और जाल के बीच अटका; घंटेभर चला रेस्क्यू

Related to this topic: