प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

प्रेमी की जगह पुरुष वेष में...

प्रेमी की जगह पुरुष वेष में परीक्षा देने पहुंची प्रेमिका गिरफ्तार

सिवान। जिले में मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती अपने प्रेमी...

प्रेमी की जगह पुरुष वेष में परीक्षा देने पहुंची प्रेमिका गिरफ्तार

प्रेमी की जगह पुरुष वेष में परीक्षा देने पहुंची प्रेमिका गिरफ्तार |

सिवान। जिले में मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती अपने प्रेमी की जगह परीक्षा देने लड़के के वेश में केंद्र पर पहुंच गई। जांच के दौरान जब गड़बड़ी का शक हुआ तो पूरा फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। पुलिस ने मौके पर ही युवती को प्गिररफ्तार कर लिया। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के समरदह राजकीय मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र की है।

गिरफ्तार युवती की पहचान पूजा कुमारी, निवासी जिरादेई (सीवान) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी की जगह परीक्षा देने के लिए लड़के का वेश बनाकर परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी। परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों को युवती की गतिविधियों पर शक हुआ। इसके बाद उसकी गहन जांच की गई,जिसमें खुलासा हुआ कि वह फर्जी तरीके से दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आई थी।

मामला सामने आते ही केंद्राधीक्षक ने इसकी सूचना तुरंत बसंतपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बसंतपुर थाना पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्ती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता या फर्जीवाड़ा दोबारा न हो सके। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: