गोंडा के खरगूपुर में मोटर पंप चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी शिवराज गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के दो पानी के मोटर पंप बरामद।
गोंडा (उत्तर प्रदेश)। खरगूपुर थाना पुलिस ने मोटर पंप चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो पानी के मोटर पंप बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवराज पुत्र गुरुबचन, निवासी ग्राम देवरिया कला, थाना खरगूपुर, जनपद गोंडा के रूप में हुई है।
निर्माणाधीन प्लॉट से चोरी की शिकायत
पुलिस के अनुसार, देवरिया कला निवासी दिनेश कुमार शुक्ला ने 5 अगस्त 2026 को थाना खरगूपुर में तहरीर देकर बताया था कि 30 जुलाई की रात उनके निर्माणाधीन प्लॉट से एक बिजली का मोटर और वहां रखा एक पुराना मोटर अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
दो चोरी के मोटर पंप बरामद
जांच के दौरान खरगूपुर पुलिस ने 18 अगस्त को शिवराज को भवनियापुर से पहले नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो मोटर पंप बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने मुकदमे में धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय गोण्डा के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
(Published By: Ravi Pandey)
यह भी पढ़ें: चंदौली में कंप्यूटर दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 7 लैपटॉप समेत सामान ले उड़े चोर