मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गतग्राम सिंगोरिया जैन मंदिर से चोरी हुई 100 साल से भी अधिक पुरानी और बहुमूल्य मूर्तियों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गतग्राम सिंगोरिया जैन मंदिर से चोरी हुई 100 साल से भी अधिक पुरानी और बहुमूल्य मूर्तियों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
अंतरराष्ट्रीय कीमत जांचने के लिए किया गूगल लेंस का इस्तेमाल
इस चोरी की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने मूर्तियों की धातु और उनकी अंतरराष्ट्रीय कीमत जांचने के लिए 'गूगल लेंस' (Google Lens) ऐप का इस्तेमाल किया था। आपको बता दे कि बीते 15 दिनों में इलाके के तीन धार्मिक स्थलों पर हुई चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश था।
पुलिस की विशेष टीमों ने हाई-टेक गिरोह को किया बेनकाब
आस्था से जुड़े इस संवेदनशील मामले को देखते हुए SP ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में करेली, गाडरवारा और पलोहा-तेन्दूखेड़ा पुलिस की विशेष टीमों ने दिन-रात एक कर इस हाई-टेक गिरोह को बेनकाब किया। पुलिस ने गाडरवारा के निरंजन वार्ड से चारों आरोपियों को धर दबोचा और शहर में उनका पैदल जुलूस निकालकर साफ संदेश दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
(Published By: Ravi Pandey)
यह भी पढ़ें: भूत-प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर ₹2.97 लाख ठगने वाला मेरठ से गिरफ्तार