प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

गोरखपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर: सोते हुए भाई, भाभी और भतीजे की धारदार हथियार से हत्या

गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात। 16 वर्षीय नाबालिग ने पारिवारिक विवाद में अपने सगे भाई अमित, भाभी और 3 साल के मासूम भतीजे की सोते समय निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

गोरखपुर में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर सोते हुए भाई भाभी और भतीजे की धारदार हथियार से हत्या

घटना में मारे गए रंजना, अमित और बच्चा |

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में एक नाबालिग ने अपने ही बड़े भाई, भाभी और मासूम भतीजे को धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एसपी दक्षिणी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। 

सोते समय बड़े भाई, भाभी और भतीजे की हत्या

वारदात सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे हुई। घटना के वक्त परिवार के अमित गुप्ता, पत्नी रंजना और तीन साल के बेटे रेयान तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे, तभी छोटे भाई ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पारिवारिक विवाद में वारदात को अंजाम देने की आशंका

अमित गुप्ता के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। आरोपी 16 साल का नाबालिग है, जिसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। साथ ही 

मौके पर पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ कोस्तुभ और एसपी दिनेश कुमार पुरी समेत भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की तह तक जाएंगे ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Related to this topic: