सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत उपलब्ध शक्तियों का उपयोग करते हुए सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है।
नई दिल्ली। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत उपलब्ध शक्तियों का उपयोग करते हुए सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। मंत्रालय ने बताया कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि सभी पक्षों के साथ सार्थक बातचीत हो सके। वांगचुक की हिरासत खत्म करने का यह फैसला इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए और उचित विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।
लद्दाख के लोगों की चिंताओं पर सरकार गंभीर
गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सरकार लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं और चिंताओं को दूर करने के लिए वहां के विभिन्न समूहों और नेताओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है। हालांकि, मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि लगातार हो रहे बंद और विरोध प्रदर्शनों के माहौल ने समाज के शांतिप्रिय छवि को नुकसान पहुँचाया है, इससे छात्रों, नौकरी के इच्छुक युवाओं, व्यापारियों, टूर ऑपरेटरों, पर्यटकों और समग्र अर्थव्यवस्था पर नाकारात्मक असर पड़ा है। गृह मंत्रालय ने दोहराया कि सरकार लद्दाख को सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cbi-arrests-two-delhi-police-cops-for-taking-bribe/149275
₹20 हजार की रिश्वतखोरी मामले में दिल्ली पुलिस के दो हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार