प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राज्यपाल रवि ने कानून व्यवस्था की ली जानकारी

राजयपाल रवींद्र नारायण रवि ने राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव से मौजूदा कानून व्यवस्था की जानकारी ली

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि ने चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए राज्य के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाल और गृह सचिव संघमित्रा घोष से मुलाकात की।

राजयपाल रवींद्र नारायण रवि ने राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव से मौजूदा कानून व्यवस्था की जानकारी ली

official meetings India |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि ने चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए राज्य के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाल और गृह सचिव संघमित्रा घोष से मुलाकात की। उन्होंने दोनों शीर्ष अधिकारियों से राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

 हाल ही में ली शपथ

राज्यपाल आरएन रवि ने लोकभवन में 12 मार्च को अपने पद की शपथ ग्रहण की थी। इससे पहले उनकी मुलाकात तत्कालीन मुख्य सचिव नंदनी चटर्जी और गृह सचिव जगदीश मीणा से हुई थी।

चुनाव के बाद बदले अधिकारी

चुनाव आयोग ने 15 मार्च को राज्य में चुनाव कराने के ऐलान के बाद 24 घंटे के भीतर मुख्य सचिव और गृह सचिव का तबादला कर दिया। उनके स्थान पर दुष्यंत नारियाल को मुख्य सचिव और संघमित्रा घोष को गृह सचिव बनाया गया।

 पहली आधिकारिक मुलाकात

राज्यपाल रवि की मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाल और गृह सचिव संघमित्रा घोष के साथ यह पहली औपचारिक मुलाकात थी।

कानून व्यवस्था पर फोकस

सूत्रों के अनुसार राज्यपाल रवि ने दोनों अधिकारियों से राज्य की मौजूदा कानून व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली। चुनाव आचार संहिता लागू होने और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों में व्यापक फेरबदल के बाद की स्थिति पर भी उन्होंने नजर रखी है।

 खाली पदों पर भी चर्चा

उन्होंने लोकभवन में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति को लेकर भी विचार किया।

 राजनीतिक विवाद भी जुड़ा

गौरतलब है कि सी वी आनंद बोस को अचानक इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी जगह आरएन रवि को नियुक्त किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार पर बिना राज्य से सलाह लिए नियुक्ति करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़े: यूपी में स्थायी DGP नियुक्ति फिर अटकी

https://www.primenewsnetwork.in/state/up-permanent-dgp-appointment-hits-snag/150375

Related to this topic: