प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रामनवमी पर भक्तिमय माहौल की तैयारी

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में रामनवमी के मौके पर सजेगा भव्य दरबार

लाखों भक्तों की आस्था के प्रमुख केंद्र, इंदौर के प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में इस वर्ष रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जाएगा।

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में रामनवमी के मौके पर सजेगा भव्य दरबार

Grand Ram Navami Preparations at Indore Temple |

इंदौर। लाखों भक्तों की आस्था के प्रमुख केंद्र, इंदौर के प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में इस वर्ष रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने इस विशेष अवसर के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

साकेतधाम की प्रतिकृति

इस बार मंदिर परिसर में भव्य 'साकेतधाम' सजाया जाएगा। पूरे दरबार को आकर्षक और सुगंधित फूलों से सजाने की योजना है, जिससे पूरा परिसर महक उठेगा। मंदिर परिसर में वर्तमान में 'रणजीत लोक' का निर्माण कार्य चल रहा है। जगह की कमी के बावजूद, प्रबंधन ने इस तरह से प्लानिंग की है कि भक्तों को दर्शन में कोई असुविधा न हो और उत्सव की भव्यता में कोई कमी न आए।

गर्मी से मिलेगी राहत

रामनवमी के दौरान बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग में 15 से 20 बड़े कूलर लगाए जाएंगे ताकि कतार में खड़े श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। रणजीत हनुमान मंदिर में रामनवमी पर हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। इस बार भी विशेष श्रृंगार और महाआरती के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने अपील की है कि निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा घेरों का पालन करें और शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/png-emerges-as-a-reliable-alternative-in-bhopal-amid-lpg-crisis/151342

LPG सप्लाई पर संकट के बीच भोपाल में PNG बना बेहतर विकल्प

Related to this topic: