प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • संभल: रंगदारी वसूलने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज, शारीरिक शोषण का आरोप लगा कर सिपाही से वसूले थे साढ़े तीन लाख रुपए, सिपाही की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
  • कानपुर: कल्याणपुर थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षकों और छात्रों की पुरानी लड़ाई के चलते प्रदर्शन, मामले में पुलिस ने कहा- 'छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का प्रयास किया जा रहा, घटना की पूरी जांच की जा रही है'
  • बरेली: कई टन गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, हाइड्रा से हटाया गया ट्रक, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से रिटायर्ड दरोगा को सुरक्षित निकला
  • लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई, पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन पर होगी चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • देहरादून: 4.75 करोड़ के GST चोरी का बड़ा खुलासा, सात फर्मों पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, बिना माल सप्लाई के बनाए जा रहे थे बिल, कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये जमा, मामले में राज्य कर विभाग की जांच जारी
  • देहरादून: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आज उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बजट को लेकर महिलाओं से करेंगे संवाद, BJP प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी देहरादून में गंदगी की गाज, शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को हटाया, शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर की कार्रवाई
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गोली लगने से घायल, साथी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
  • चंदौली: रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी एकता के समर्थन में प्रदर्शन, 8 फरवरी 2026 को पटना कूच करने का ऐलान, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहे शामिल

महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि

महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि का भव्य आयोजन, 10 दिनों तक होंगे दिव्य श्रृंगार और विशेष अनुष्ठान

श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस वर्ष शिव नवरात्रि पर्व पर 10 दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ विभिन्न आयोजन होगा। यह विशेष आयोजन 6 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा।

महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि का भव्य आयोजन 10 दिनों तक होंगे दिव्य श्रृंगार और विशेष अनुष्ठान

फाइल फोटो |

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस वर्ष शिव नवरात्रि पर्व पर 10 दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ विभिन्न आयोजन होगा। यह विशेष आयोजन 6 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान भगवान महाकाल का प्रतिदिन दिव्य और अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे।

प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूप के दर्शन

महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि मनाने की प्राचीन परंपरा है। इस बार शिव नवरात्रि को महा उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूपों में भगवान महाकाल भक्तों को दर्शन देंगे।

विशेष व्यवस्थाएं, मंदिर प्रशासन ने शुरू की तैयारी

शिव नवरात्रि महापर्व को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा इंतजाम, स्वच्छता और सुविधाओं को बेहतर करनेको लेकर प्रशासन द्वारा विशेष योजना बनाई गई है।

प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर श्रृंगार

10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार, भस्म आरती और अन्य धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र रहेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार हर दिन अलग-अलग थीम पर श्रृंगार किया जाएगा।

श्रद्धालुओं में उत्साह

शिव नवरात्रि की घोषणा के साथ ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। होटल, धर्मशालाएं और यातायात व्यवस्थाएं भीड़ को देखते हुए पहले से ही सतर्क किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/tata-motors-tops-passenger-car-sales-in-jan-2026/131596

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर वेहिकिल सेगमेंट में दर्ज की 47% की भारी उछाल

Related to this topic: