प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जीआरपी ने 6 टप्पेबाज पकड़े, 9 लाख बरामद

जीआरपी ने 'टप्पेबाज' गैंग के 6 सदस्य को किया गिरफ्तार, 9 लाख रुपये का समान बरामद

भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों और सेना के जवानों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाली दिल्ली की कुख्यात 'टप्पेबाज' गैंग का भोपाल जीआरपी ने पर्दाफाश किया है।

जीआरपी ने टप्पेबाज गैंग के 6 सदस्य को किया गिरफ्तार 9 लाख रुपये का समान बरामद

Cyber And Theft |

भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों और सेना के जवानों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाली दिल्ली की कुख्यात 'टप्पेबाज' गैंग का भोपाल जीआरपी ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 लाख रुपये का मशरुका (सामान) बरामद किया है।

​ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

​जीआरपी भोपाल टीआई जहीर खान के अनुसार, इस गैंग का काम करने का तरीका बेहद शातिर और फिल्मी था। ये बदमाश कागज के टुकड़ों को रुमाल या कपड़े में लपेटकर उसे असली नोटों की गड्डी जैसा दिखावा करते थे। भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर ये सीधे-साधे यात्रियों और सेना के जवानों को अपना निशाना बनाते थे।

कैसे करते थे ​ठगी

ये पीड़ित का विश्वास जीतकर उसे नोटों की नकली गड्डी थमा देते थे। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता, ये गिरोह उसके मोबाइल, एटीएम कार्ड और अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो जाते थे और तुरंत खाते से पैसे निकाल लेते थे।

​सीसीटीवी ने खुला राज

​इस अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ तब हुआ जब 16 अप्रैल को उद्योग नगरी एक्सप्रेस से आए सेना के जवान अमर सिंह इस ठगी का शिकार हुए और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक (रेल) राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में गठित टीम ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक जवान को घेरे हुए नजर आए। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर गैंग को धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपी और बरामदगी

​पुलिस ने दिल्ली की बवाना कालोनी के रहने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनका ​नाम जोगिंदर, दिलशाद, अरशद, सुमित, मोहम्मद अनवर और अमानतुल्लाह है। आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल, नकदी और वारदात में इस्तेमाल वाहन सहित करीब 9 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। आरोपित अरशद और सुमित पुराने अपराधी हैं, जिन पर दिल्ली, गाजियाबाद और मथुरा में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

​जीआरपी ने यात्रियों से की अपील

​रेलवे और जीआरपी पुलिस ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। रेलवे स्टेशन या भीड़भाड़ वाली जगहों पर किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। यदि कोई आपको नोटों की गड्डी या लावारिस सामान का लालच दे, तो उसे न लें और तुरंत पुलिस या आरपीएफ को इसकी सूचना दें।

यह भी पढ़े: किसानों को भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा

https://www.primenewsnetwork.in/state/farmers-to-get-4x-compensation-for-land-acquisition/178815

Related to this topic: