प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चलती ट्रेन से फिसली महिला

चलती ट्रेन से फिसली महिला, GRP सिपाही ने सेकंडों में खींचकर बचाई जान, वीडियो वायरल

रायबरेली रेलवे स्टेशन पर GRP सिपाही शिवपूजन चौधरी ने चलती जनता एक्सप्रेस के नीचे जाने से महिला की जान बचाई। CCTV में कैद बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

चलती ट्रेन से फिसली महिला grp सिपाही ने सेकंडों में खींचकर बचाई जान वीडियो वायरल

GRP Cop Saves Woman From Falling Under Moving Train in Raebareli |

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रफ्तार पकड़ चुकी जनता एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच की खाई की ओर फिसलने लगी।

सिपाही शिवपूजन ने जान पर खेलकर बचाई जान

घटना के दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के सिपाही शिवपूजन चौधरी ने बिना समय गंवाए अद्भुत फुर्ती दिखाते हुए महिला को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया। सिपाही की तत्परता से महिला की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना का पूरा घटनाक्रम स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर छाई सिपाही की बहादुरी

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला गिरते ही ट्रेन की ओर खिंचने लगती है, लेकिन सिपाही शिवपूजन चौधरी तुरंत दौड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लेते हैं। इस साहसिक कार्य के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने सिपाही की बहादुरी की सराहना की। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी सूझबूझ और साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश से बचने की सीख देती है।
(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: नदी किनारे मिट्टी धंसने से युवक डूबा, तीन घंटे बाद मिला शव

Related to this topic: