प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झांसी में GST घोटाले का पर्दाफाश...

झांसी में GST घोटाले का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

UP News : उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाले गिरोह का...

झांसी में gst घोटाले का पर्दाफाश एक आरोपी गिरफ्तार

झांसी में GST घोटाले का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार |

UP News : उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. थाना नवाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है और इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया है.जांच की गई तो पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी कंपनियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था और जीएसटी में टैक्स लाभ लिया जा रहा था.1 करोड़ रुपये का जीएसटी में घोटाला बताया जा रहा है.

आरोपी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया. यह दिल्ली का निवासी बताया जा रहा है. आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा. इसके बाद जेल भेजा जाएगा. पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी फर्जी कंपनियों के जरिए करोडों को लेन देन कर रहा था. इसके अलावा, जून 2025 में 5.53 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद दिखाई गई, वहीं CGST और SGST में 51 - 51 लाख रुपये का ITC क्लेम किया गया. यह भी पता चला कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर कंपनियों का रजिस्ट्रेशन किया गया. आरोपी के पास कई सामान भी बरामद किए गए हैं.

इसमें 2 लैपटॉप, 1 मोबाइल फोन और 39 सिम कार्ड शामिल हैं. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने नशा करने वाले लोगों के नाम पर 300 रुपये में सिम कार्ड निकलवाया. वह फर्जी कंपनियों के रजिस्ट्रेशन और जीएसटी फ्रॉड में किया करता था. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bengal-amit-shah-releases-party-manifesto/156275

 


 

Related to this topic: