प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हाथरस में यूट्यूबर छवि और मां की मौत हादसे में

हाथरस की चर्चित यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और मां की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

हाथरस की चर्चित यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका वार्ष्णेय की मध्य प्रदेश में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।

हाथरस की चर्चित यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और मां की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत क्षेत्र में शोक की लहर

Hathras YouTuber Chhavi and Mother Die in Accident |

हाथरस {उत्तर प्रदेश}। हाथरस की चर्चित यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका वार्ष्णेय की मध्य प्रदेश में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों सोमवार देर रात परिवार के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन दर्शन से पहले ही यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया।

ट्रक में पीछे से जा टकराई कार

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार छवि और उनकी मां सारिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छवि के पिता श्यामलाल, ड्राइवर सचिन और उनके समधी सूरज पाल घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

2021 में शुरू किया था यूट्यूब चैनल

छवि वार्ष्णेय हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के महौ गांव की रहने वाली थीं। उनके चचेरे भाई सचिन वार्ष्णेय के मुताबिक, छवि बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं। उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की और पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहीं। कुछ अलग करने और जीवन में आगे बढ़ने के जुनून के चलते उन्होंने वर्ष 2021 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था।

डेली व्लॉग से ऑनलाइन गेमिंग तक

शुरुआत में छवि डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग और वीडियो बनाती थीं। धीरे-धीरे उनके वीडियो लोकप्रिय होते गए और बाद में उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उनके यूट्यूब चैनल पर सात लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए, जबकि इंस्टाग्राम पर भी उनके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।

परिवार करता था पूरा सहयोग

परिवार भी छवि के सोशल मीडिया करियर में उनका पूरा सहयोग करता था। उनके पिता गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। छवि और उनकी मां की मौत की खबर महौ गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मीण और परिचित दोनों के शवों के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। हादसे की खबर से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें: प्रसव के 19 दिन बाद महिला की मौत, आज होगा अंतिम संस्कार

Related to this topic: