प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महिला कांस्टेबल ने बचाई नाबालिग लड़की की जान

दिल्ली मेट्रो में बड़ा हादसा टला: महिला कांस्टेबल ने सूझबूझ से बचाई ट्रैक पर कूदने जा रही नाबालिग की जान

हौज खास मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदने की कोशिश कर रही 16 वर्षीय नाबालिग को महिला कांस्टेबल निकिता ने समय रहते बचाया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर बच्ची को सुरक्षित सौंपा।

दिल्ली मेट्रो में बड़ा हादसा टला महिला कांस्टेबल ने सूझबूझ से बचाई ट्रैक पर कूदने जा रही नाबालिग की जान

Hauz Khas Metro station (File Photo) |

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस मेट्रो यूनिट की एक महिला कांस्टेबल ने हौज खास मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रैक पर कूदने की कोशिश कर रही एक नाबालिग लड़की की जान बचाई। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। यह घटना शनिवार को हुई जब महिला कांस्टेबल (W/CT) निकिता, नंबर 381/मेट्रो, हौज खास मेट्रो स्टेशन पर गश्त कर रही थीं। उन्होंने देखा कि करीब 16-17 वर्षीय नाबालिग लड़की आत्महत्या के उद्देश्य से मेट्रो ट्रैक की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही थी।

कांस्टेबल की सूझबूझ से बची जान

पुलिस ने कहा कि महिला कांस्टेबल ने सतर्कता और सूझबूझ दिखाते हुएॉ तुरंत बीच-बचाव किया और लड़की को ट्रैक पर कूदने से रोक दिया जिससे वह ट्रैक पर नहीं कूद पाई। लड़की के बार-बार ट्रैक की ओर बढ़ने की कोशिश के बावजूद, निकिता ने सतर्कता दिखाते हुए उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की। बाद में उन्होंने पुलिस थाने में घटना की सूचना दी। इसके बाद मामले को ASI राज कुमार को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।

संवेदनशील बातचीत से पुलिस ने जुटाई जरूरी जानकारी

शुरू में अपने बारे में जानकारी देने में हिचकिचा रही नाबालिग लड़की को बाद में W/CT निकिता ने धैर्य और संवेदनशीलता से बातचीत कर आश्वस्त किया। पुलिस आवश्यक जानकारी हासिल करने और उसके पिता से संपर्क करने में सफल रही, जो बाद में थाने के नियंत्रण कक्ष पहुंचे। लड़की की पहचान दिल्ली के आरके पुरम के सेक्टर 5 इलाके की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग लगभग एक साल से RML हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का इलाज करा रही थी और उसने कथित तौर पर पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था।

समय पर मदद से टली बड़ी अनहोनी

आवश्यक पूछताछ और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद लड़की को उसकी देखभाल और सुरक्षा के लिए उसके पिता को सुरक्षित सौंप दिया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि W/CT निकिता के समय पर हस्तक्षेप और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार ने एक संभावित दुखद घटना को टाल दिया और नाबालिग को उसके परिवार से सुरक्षित रूप से मिलाने में मदद की।
​(इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने फर्जी एयरलाइन जॉब रैकेट का किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Related to this topic: