प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पेट्रोल भरवाने जा रहा थे दोनों

औरंगाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत

दोनों तमसी मोड़ के समीप पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

औरंगाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत युवक की दर्दनाक मौत

दुर्घटना के बाद बिलखता परिवार |

औरंगाबाद (बिहार): दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तमसी मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव गांव निवासी नवल मौआर के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार पांडेय उर्फ कइल के रूप में की गई है। जबकि घायल नाबालिग की पहचान मुकेश के रूप में हुई है, जिसका इलाज चल रहा है। 

पेट्रोल भरवाने जा रहा था

जानकारी के अनुसार, मुकेश को अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाना था। वह गांव के ही अमन कुमार पांडेय को साथ लेकर बाइक से पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान जब दोनों तमसी मोड़ के समीप पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अमन कुमार पांडेय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में भेज दिया। वहीं मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव गांव निवासी नवल मौआर के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार पांडेय उर्फ कइल के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ेंः  ऑक्टोपस भोजन का पता लगाने के लिए दर्पण का उपयोग करने में सक्षम

Related to this topic: