प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मध्य प्रदेश में गर्मी ने पकड़ा जोर...

मध्य प्रदेश में गर्मी ने पकड़ा जोर; मार्च के पहले हफ्ते में ही 39°C तक पहुंचा तापमान

भोपाल। ​मध्यप्रदेश में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के शुरुआती सप्ताह में...

मध्य प्रदेश में गर्मी ने पकड़ा जोर मार्च के पहले हफ्ते में ही 39°c तक पहुंचा तापमान

मध्य प्रदेश में गर्मी ने पकड़ा जोर; मार्च के पहले हफ्ते में ही 39°C तक पहुंचा तापमान |

भोपाल। ​मध्यप्रदेश में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से करीब 3°C अधिक दर्ज किया गया। पारा 39°C तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में यह 40°C के आंकड़े को पार कर सकता है।

अप्रैल और मई के महीनों में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) चलने की प्रबल संभावना जताई गई है। प्रदेश का मालवा-निमाड़ क्षेत्र इस समय सबसे गर्म बना हुआ है। इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में सूरज की तपिश तेजी से बढ़ी है। प्रदेश में रतलाम सबसे अधिक गर्म रहा, जहाँ तापमान 39°C दर्ज किया गया। इसके साथ उज्जैन में 36.7°C, ग्वालियर 36.5°C, इंदौर (35.8°C), भोपाल (34.8°C) और जबलपुर 34.4°C पारा रहा। यह सामान्य से ऊपर है।

​इसलिए गर्मी बढ़ी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवाओं की दिशा में बदलाव (उत्तर-पूर्व की जगह पश्चिम और उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलना) और राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म व शुष्क हवाओं के कारण तापमान में यह अचानक उछाल आया है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/shipping-halt-leaves-5800-crore-up-exports-stuck/148089

Related to this topic: