प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बारिश से रेलवे पुल आंशिक रूप से ढहा

असम के धेमाजी में भारी बारिश और बाढ़ से ढहा रेलवे पुल, मुर्कोंगसेलेक-सिलापाथर रूट पर ट्रेनें ठप

असम के धेमाजी ज़िले में भारी बारिश और नदी किनारे हुए कटाव के कारण सिमेन नदी पर बना एक रेलवे पुल आंशिक रूप से ढह गया। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी है।

असम के धेमाजी में भारी बारिश और बाढ़ से ढहा रेलवे पुल मुर्कोंगसेलेक-सिलापाथर रूट पर ट्रेनें ठप

Heavy Rain Damages Railway Bridge in Assam, Train Services Suspended |

धेमाजी (असम)। असम के धेमाजी ज़िले में भारी बारिश और नदी किनारे हुए कटाव के कारण सिमेन नदी पर बना एक रेलवे पुल आंशिक रूप से ढह गया। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO के आधिकारिक बयान के अनुसार, असम के धेमाजी ज़िले और उसके आस-पास 110 मिमी से ज़्यादा बारिश, उसके बाद आई बाढ़ और तटबंधों के कटाव से रेलवे पुल प्रभावित हुआ है। इस वजह से आर्चीपाथर और सिमेन चपारी स्टेशनों के बीच ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया है।

समय रहते ट्रैफिक रोकने से टला बड़ा हादसा

सन 1965 में बने और बाद में ब्रॉड गेज में बदले गए इस पुल की हालत अच्छी और सुरक्षित थी लेकिन भारी बारिश के दौरान नदी किनारे का एक बड़ा हिस्सा बह जाने से इसका एक पिलर अस्थिर हो गया। आधिकारिक बयान के अनुसार, किसी ट्रेन को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है और न ही किसी व्यक्ति को चोट आई है। यह कम ट्रैफ़िक वाली ब्रांच लाइन थी और नदी में भारी बाढ़ के कारण पहले ही सारा ट्रैफ़िक रोक दिया गया था।

यात्रियों के लिए बस और हेल्प डेस्क की व्यवस्था

तिनसुकिया डिवीज़न के तहत मुर्कोंगसेलेक और सिलापाथर के बीच रूट पर ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक बंद रहेगा। फिलहाल, इस रूट पर ट्रेनें सिलापाथर से ही शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ऑरिजिनेट होंगी। मुर्कोंगसेलेक से सिलापाथर तक जाने के इच्छुक यात्रियों के लिए बसों का इंतज़ाम भी किया जा रहा है। यात्रियों को हर ज़रूरी मदद देने के लिए धेमाजी, सिलापाथर और मुर्कोंगसेलेक स्टेशनों पर हेल्प डेस्क खोले गए हैं। NF रेलवे अधिकारी, ज़िला और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।  (Source: ANI)

यह भी पढ़ें: नैनीडांडा में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों संग धरने पर बैठे विधायक दिलीप सिंह रावत

Related to this topic: