प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पिता ने बेटी की गोली मारकर ली जान

भिंड में ऑनर किलिंग: पिता ने बेटी की गोली मारकर ली जान

मध्यप्रदेश के भिंड जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय विवाहित बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

भिंड में ऑनर किलिंग पिता ने बेटी की गोली मारकर ली जान

Honor killing in Bhind, Father shoots and kills his daughter |

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय विवाहित बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि पिता बेटी को रात के समय सरसों के खेत में ले गया, जहां उसने कट्टे से उसके सीने में गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी

बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब एक माह पहले ग्वालियर में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। इसी बात से नाराज पिता ने इसे परिवार की बदनामी बताते हुए वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी पिता हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया गया है।यह घटना एक बार फिर समाज में ऑनर किलिंग जैसी कुप्रथा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/transgender-suicide-case-sparks-protests-over-forced-conversion/104984

धर्मांतरण और जबरन गोमांस खिलाने का आरोप, ट्रांसजेंडर ने की आत्महत्या

Related to this topic: