UP News : यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सुरसा थाना इलाके में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई.
UP News : यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सुरसा थाना इलाके में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. परिवार मुंडन संस्कार कराकर वापस आ रहा था. हादसे में दो महिलाएं, दो मासूम बच्चे और एक पुरुष शामिल है. पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े इन लोगों को रौंद दिया और उसके बाद खुद भी कार एक पेड़ से जा टकराई. पिकअफ चालक फरार हो गया.
हरदोई में पीड़ित के बेटे का मुंडन संस्कार था. परिवार के कुछ सदस्य ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए है, जबकि संदीप का साला संतराम (30) अपनी पत्नी संगीता (28), बहन मोहिनी (32), मोहिनी की दो साल की बेटी गौरी और नौ महीने के भांजे वासु के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे. रास्ते में संतराम बाइक रोकर एक पान मसाला की दुकान पर रुका. सभी लोग बाइक से उतर गए और सड़क किनारे खड़े हो गए. तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी. हरदोई-बिलग्राम रोड पर सुरसा तिराहे के पास हादसा हुआ.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी
जबरदस्त टक्कर थी. पांचों लोगों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सभी शवों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया. मृत घोषित होने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है.
जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले. डीएम ने बताया कि पिकअप चालक फरार हो गया, लेकिन गाड़ी जब्त कर ली गई है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mukhtar-abbas-naqvi-on-victory-in-the-asia-cup/48554