प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उद्यान में घास चरने पर घोड़ा जब्त, जुर्माना

सार्वजनिक उद्यान में घास चरने पर घोड़ा को किया जब्त, मालिक पर लगेगा जुर्माना

सीहोर। नगर पालिका परिषद सीहोर ने शहर के सौंदर्य और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर एक सख्त कदम उठाया है।

सार्वजनिक उद्यान में घास चरने पर घोड़ा को किया जब्त मालिक पर लगेगा जुर्माना

Public Awareness |

सीहोर नगर पालिका परिषद सीहोर ने शहर के सौंदर्य और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर एक सख्त कदम उठाया है। बस स्टैंड स्थित एक सार्वजनिक उद्यान (उपवन) की हरियाली को नुकसान पहुँचाने के आरोप में नगर पालिका की टीम ने एक घोड़े को अपनी कस्टडी में ले लिया है।

नियमित रूप से उद्यान में घास चर रहा था घोड़ा

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास टाउनहॉल के सामने एक सुंदर उपवन विकसित किया गया है। पिछले कई दिनों से यह घोड़ा नियमित रूप से इस उद्यान में घुसकर घास और पौधों को नष्ट कर रहा था। स्थानीय निवासियों और माली द्वारा कई बार आपत्ति जताने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

​सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई

​मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुँचकर घोड़े को जब्त कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि ​घोड़ा पिछले कई दिनों से उद्यान की सुंदरता को खराब कर रहा था। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के कारण यह सख्त कार्रवाई की गई है। ​घोड़े के मालिक की पहचान की जा रही है, जिस पर नगर पालिका द्वारा जुर्माना (Fine) भी लगाया जाएगा।

पालकों को चेतावनी, मवेशियों को न छोड़ें खुला

​नगर पालिका प्रशासन ने पशुपालकों को चेतावनी दी है कि वे अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, विशेषकर सार्वजनिक पार्कों और बगीचों के पास। ऐसा पाए जाने पर भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़े: 1.50 लाख की रिश्वत लेते CGST सहायक गिरफ्तार

https://www.primenewsnetwork.in/state/cgst-assistant-commissioner-arrested-for-15-lakh-bribery/153509

Related to this topic: