प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी में दिहाड़ी व फैक्ट्री वर्करों के लिए आवास

यूपी में दिहाड़ी व फैक्ट्री वर्करों के लिए बनेंगे आवास

लखनऊ। Uttar Pradesh की Yogi Adityanath सरकार दिहाड़ी मजदूरों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए किराए पर मिलने वाले आवासों का निर्माण कराएगी।

यूपी में दिहाड़ी व फैक्ट्री वर्करों के लिए बनेंगे आवास

UP Cabinet Approved Housing Plan |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दिहाड़ी मजदूरों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए किराए पर मिलने वाले आवासों का निर्माण कराएगी। यूपी के आवास विभाग ने इस संबंध में योजना तैयार करने के लिए प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों को निर्देश जारी किए हैं।

पीएम आवास योजना के तहत तैयार हुई योजना

आवास विभाग के सूत्रों ने बताया कि शासन की तरफ से पीएम आवास योजना के तहत किफायती आवास के साथ किफायती किराया आवासों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

प्राधिकरणों को भेजे गए दिशा-निर्देश

यूपी के प्रमुख सचिव आवास पी गुरुप्रसाद की तरफ से प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष, विनियमित क्षेत्र के नियंत्रक प्राधिकारी और आवास विकास परिषद के कमिश्नर को इस संबंध में निर्देश भेजे गए हैं।

सस्ते किराए पर दिए जाएंगे पक्के मकान

आवास विभाग के सूत्रों के अनुसार इस योजना के तहत बनने वाले पक्के आवास सस्ते किराये पर आवंटित किए जाएंगे। विकास प्राधिकरणों समेत सरकारी संस्थाओं के अलावा पीपीपी मॉडल और निजी डेवलपर्स को भी इस योजना के तहत किफायती किराया आवास बनाने होंगे।

कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी

इस योजना को  यूपी कैबिनेट से मार्च में राज्य स्तरीय नीति के रूप में मंजूरी मिल चुकी है। अब इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

कामकाजी महिलाओं और छात्रों को भी मिलेगा लाभ

आवास विभाग के सूत्रों के अनुसार इस योजना के तहत कामकाजी महिलाओं और छात्रों को भी किराए पर आवास उपलब्ध कराए जा सकेंगे। साथ ही हर दो साल में अधिकतम 8 प्रतिशत तक किराए में बढ़ोतरी की अनुमति होगी।

यह भी पढ़े: लखनऊ में रील बनाते छात्र की मौत

https://www.primenewsnetwork.in/state/lucknow-reel-stunt-teen-killed-in-crash/149491

Related to this topic: