घरेलू विवाद को लेकर कड़कड़डूमा में पति ने कथित तौर पर पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।
नई दिल्ली,(भारत)। दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। 28 जून की सुबह आनंद विहार पुलिस स्टेशन को एक महिला के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों ने महिला के पति अनुज जोशी पर आरोप लगाया है।
आरोपी लखनऊ में चलाता है ठेला
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया, कि वह लखनऊ में रहकर सड़क किनारे ठेला चलाता है, जबकि उसकी पत्नी ने बिना उसे बताए नोएडा में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। इसी कारण उनके बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया, आरोपी दिल्ली आया और अपनी पत्नी से मिलने गया, जहां बातचीत के दौरान उसने कथित तौर पर चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।
आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
डीसीपी ने बताया, कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसके कुल पांच बच्चे हैं - तीन मृतक से और दो पहली शादी से। मामले की आगे की जांच जारी है। (एएनआई)
यह भी पढ़ेंः पेन स्टेट शोधकर्ताओं के अनुसार; प्लास्टिक बोतलें ईवी, स्मार्टफोन और ऊर्जा भंडारण को प्रदान करेगी शक्ति