प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सुल्तानपुर में पति-पत्नी की हत्या, गांव में दहशत

सुल्तानपुर में पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, घर में मिले शव; गांव में दहशत

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुम्हींडड़िया गांव में मंगलवार भोर पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

सुल्तानपुर में पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या घर में मिले शव गांव में दहशत

Husband-Wife Murder in Sultanpur, Village in Fear |

सुल्तानपुर  {उत्तरप्रदेश}| उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुम्हींडड़िया गांव में मंगलवार भोर पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर में मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी, थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मुकेश सिंह और विनीता सिंह की हुई पहचान

पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के अनुसार, मृतकों की पहचान मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह के रूप में हुई है। विनीता सिंह गांव में ही एक निजी स्कूल का संचालन करती थीं, जबकि उनके पति मुकेश सिंह एक स्कूल में अध्यापक बताए गए हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य

दोहरी हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के स्थानों का भी निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मृतक दंपती के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

गांव में दहशत का माहौल

घटना के बाद कुम्हींडड़िया गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में बीच सड़क युवक की पिटाई, स्कॉर्पियो सवारों ने कार रोककर किया हमला; VIDEO वायरल

Related to this topic: