प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आईएएस रिंकू सिंह ने इस्तीफा लिया वापस

यूपी के आईएएस रिंकू सिंह ने इस्तीफा वापस लिया

यूपी कैडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा वापस ले लिया है।

यूपी के आईएएस रिंकू सिंह ने इस्तीफा वापस लिया

Political News India |

लखनऊ। यूपी कैडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा वापस ले लिया है। रिंकू सिंह राही ने काम नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए करीब दो माह पूर्व तकनीकी आधार पर प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया था।

तकनीकी इस्तीफा और पत्र का मामला

यूपी के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने 26 मार्च 2026 को राष्ट्रपति समेत यूपी के नियुक्ति विभाग और केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) को तकनीकी इस्तीफा भेजा था। अपने तकनीकी इस्तीफे में काम न मिलने की वजह बताते हुए रिंकू सिंह राही ने खुद को समाज कल्याण अधिकारी के पद पर वापस भेजे जाने की मांग भी की थी। वे अभी राजस्व परिषद से संबद्ध चल रहे हैं। यूपी के नियुक्ति विभाग की तरफ से इस बारे में अभी आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। रिंकू सिंह ने भी इस बारे में कुछ कहने से इन्कार किया है।

पोस्टिंग न मिलने पर नाराजगी

यूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा देते समय कहा था कि उनको लंबे समय से न पोस्टिंग दी जा रही है, न कोई काम दिया जा रहा है। वो संबद्ध हैं। न कोई काम और न गरिमापूर्ण कार्य आवंटन। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और “संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम” चल रहा है।

ईमानदार छवि और पुराना मामला

UP कैडर के 2023 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही की गिनती ईमानदार अफसरों में होती है। 2009 में समाज कल्याण अधिकारी के पद पर रहते हुए घोटाला उजागर करने पर राही को 7 गोलियां लगी थीं, फिर भी वे बच गए थे। बाद में वे आईएएस बने। इस दौरान एसडीएम के पद पर रहते शाहजहांपुर में वकीलों के एक प्रदर्शन के दौरान उठक-बैठक का उनका वीडियो वायरल हुआ था। तब सरकार ने उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया था। तब से उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली थी। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने तकनीकी आधार पर इस्तीफ़ा दे दिया था।

वायरल पत्र और नया मोड़

उन्होंने अपने एक पत्र में कहा था कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है। उनका यह पत्र 30 मार्च को वायरल हुआ था। शासन के सूत्रों का कहना है कि अब रिंकू सिंह राही ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उनका इस्तीफा वापस लिया जाना इतना गोपनीय रखा गया कि किसी को कानों-कान तक भनक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि उनका मामला उच्चस्तर पर है। इस पर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। उच्चस्तर से अनुमति मिलने के बाद रिंकू सिंह के मामले में आदेश जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े: श्योपुर में तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

https://www.primenewsnetwork.in/state/sheopur-trafficking-racket-busted-6-arrested/180487

Related to this topic: