प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर बड़ा हादसा

कांकेर में IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

कांकेर में ied ब्लास्ट में drg के 3 जवान शहीद एक गंभीर रूप से घायल

IED Blast in Kanker Kills 3 DRG Personnel, One Critically Injured |

कांकेर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने आज शनिवार को यह जानकारी दी।

IED को न्यूट्रलाइज़ करने के दौरान हुआ विस्फोट

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर के पास हुई। यहां छोटेबेठिया पुलिस थाना से एक टीम को डी-माइनिंग, एरिया डोमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। ऑपरेशन के दौरान माओवादी बागियों द्वारा लगाए गए एक IED को न्यूट्रलाइज़ करने के दौरान विस्फोट हो गया। इस भीषण धमाके में DRG के तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। घायल जवान का उपचार जारी है।

छत्तीसगढ़ ने खोए अपने तीन वीर सपूत

हादसे में शहीद होने वाले जवानों की पहचान इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कांस्टेबल कृष्णा कोमरा और कांस्टेबल संजय गढ़पाले के तौर पर हुई है। वहीं, घायल की पहचान कांस्टेबल परमानंद कोमरा के रूप में हुई है। बस्तर रेंज के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल पी. सुंदरराज ने बताया कि हाल के महीनों में सुरक्षा बलों ने इंटेलिजेंस इनपुट और सरेंडर करने वाले माओवादी कैडर से मिली जानकारी के आधार पर इलाके में सैकड़ों IEDs को सफलतापूर्वक बरामद और निष्क्रिय किया है। हालांकि, उन्होंने आज की घटना को एक दुखद दुर्घटना बताया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/summoning-indian-envoy-unnecessary-veena-sikri/181941

बांग्लादेश में भारतीय राजनयिक को तलब करना गैरजरूरी: सीकरी

Related to this topic: