प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

देहरादून में बनेगा IIM काशीपुर का दून कैंपस

देहरादून में खुला IIM काशीपुर का नया कैंपस, छात्रों को मिलेगी उच्च गुणवत्ता की मैनेजमेंट शिक्षा

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने देहरादून के नंदा की चौकी के पास IIM काशीपुर के नए कैंपस का भूमिपूजन किया। इससे उत्तराखंड के युवाओं को मैनेजमेंट शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

देहरादून में खुला iim काशीपुर का नया कैंपस छात्रों को मिलेगी उच्च गुणवत्ता की मैनेजमेंट शिक्षा

Chief Secretary laying foundation for IIM Campus |

देहरादून (उत्तराखंड)। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को नंदा की चौकी के पास भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन किया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने IIM काशीपुर का कैंपस देहरादून में स्थापित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देहरादून में आईआईएम काशीपुर का कैंपस खुलने से प्रदेश के साथ ही इस क्षेत्र के छात्रों को मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

युवाओं को अपने ही क्षेत्र में मिलेंगे उच्च शिक्षा के नए अवसर

मुख्य सचिव ने कहा कि इससे छात्रों को अपने ही क्षेत्र में मैनेजमेंट से सम्बन्धित विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की उपलब्धता से उन्हें अपनी क्षमताओं को विकसित करने के साथ ही नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद भी मिलेगी। इस अवसर पर निदेशक आईआईएम काशीपुर प्रो. नीरज द्विवेदी एवं कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी देहरादून के मुख्य अभियंता देवेंद्र प्रकाश सहित संबंधित विभागों एवं आईआईएम काशीपुर के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: माणा पास मैजिकल-3 रन: 18 हजार फीट ऊंचाई पर दौड़ेंगे सिक्किम के तीन धावक

Related to this topic: