प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों दी 11 करोड़ की...

आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों दी 11 करोड़ की गुरुदक्षिणा

आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों ने मौजूदा विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए संस्थान को 11 करोड़ रुपये की गुरुदक्षिणा दी है। यह गुरूदक्षिणा संस्थान को एल्युमिनाई मीट में मिली।

आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों दी 11 करोड़ की गुरुदक्षिणा

IIT Kanpur alumni gave 11 crore rupees as gurudakshina |

कानपुर। आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्रों ने मौजूदा विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए संस्थान को 11 करोड़ रुपये की गुरुदक्षिणा दी है। यह गुरूदक्षिणा संस्थान को एल्युमिनाई मीट में मिली। 

बैच के 40 साल पूरे होने पर आयोजित एल्युमिनाई मीट में दी गई राशि

देश के प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक आईआईटी कानपुर के 1986 बैच के छात्र छात्राओं ने संस्थान को 11 करोड़ रुपये की गुरुदक्षिणा दी है। बैच के 40 साल पूरे होने पर आयोजित एल्युमिनाई मीट में पूर्व छात्रों ने मिलकर संस्थान के उत्थान के लिए यह राशि प्रदान की। इस वित्तीय मदद का उपयोग कैंपस में छात्र जीवन, मानसिक स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता के लिए किया जाएगा। इसमें एसएसी एक्सटेंशन ऑडिटोरियम, मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र तथा नए छात्रावास में एक टावर का निर्माण शामिल है।

पूर्व छात्रों ने उत्सव के रूप में मनाई चार दशकों की यात्रा

आईआईटी में 18 से 21 दिसंबर के बीच आयोजित कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने चार दशकों की यात्रा को उत्सव के रूप में मनाया। री-यूनियन के समापन पर संस्थान के निदेशक और 1986 बैच के पूर्व छात्र प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि संस्थान ने हमारे व्यक्तित्व और जीवन को आकार देने में भूमिका निभाई है। डीन एलुमिनाई प्रो. अमेय करकरे ने कहा कि 11 करोड़ रुपये की उदार प्रतिबद्धता कैंपस में बुनियादी ढांचे को सशक्त करेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/vaccancy-for-2158-posts-including-veterinary-officer-in-up/102086

यूप में पशु चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी समेत 2158 पदों पर होगी भर्ती, विज्ञापन जारी

Related to this topic: