प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़

मंदसौर में मौत का सफेद कारोबार, सिंथेटिक दूध बनाने का सामान जब्त

मंदसौर जिले में पुलिस और खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली (सिंथेटिक) दूध बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

मंदसौर में मौत का सफेद कारोबार सिंथेटिक दूध बनाने का सामान जब्त

Illegal Synthetic Milk Factory Busted, Chemicals Seized |

मंदसौर (एमपी)। जिले में पुलिस और खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली (सिंथेटिक) दूध बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गरोठ थाना क्षेत्र के चचावदा चोकटिया गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में खतरनाक केमिकल जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से इतना केमिकल और यूरिया जब्त किया है जिससे लगभग 25,000 लीटर सिंथेटिक दूध तैयार किया जा सकता था।

जहरीला दूध हो रहा था तैयार

पुलिस ने मनीष पुत्र बैजनाथ को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से आगरा का रहने वाला है। आरोपी खुद को 'केमिस्ट' बताता था और उसी की देखरेख में यह जहरीला दूध तैयार किया जा रहा था। फैक्ट्री से भारी मात्रा में यूरिया, कास्टिक सोडा, सल्फ्यूरिक एसिड और दूध पाउडर बरामद हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, झाग बनाने के लिए कास्टिक सोडा और फैट बढ़ाने के लिए अन्य केमिकल्स का उपयोग किया जाता था।

दो कमरों के बाड़े में चल रहा था फैक्ट्री

यह अवैध कारोबार दो कमरों के एक बाड़े में चल रहा था, जिसे आरोपी ने किराये पर ले रखा था। अनुमान है कि यहाँ रोजाना 5 से 10 हजार लीटर नकली दूध बनाकर शहरों और शादी-समारोहों में सप्लाई किया जाता था।

छापे में मिले दूध के सैंपल को जांच के लिए भेजा

गरोठ थाना प्रभारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी सागर जलाशय के डूब क्षेत्र वाले गांव में दूध में मिलावट का काला खेल चल रहा है। छापे के दौरान मौके पर 700 लीटर तैयार दूध भी मिला, जिसके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह नेटवर्क और कहाँ-कहाँ फैला हुआ है और इस जहरीले दूध की सप्लाई किन-किन डेयरी या विक्रेताओं को की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/i-could-take-out-iran-in-one-day-trump/156871

मैं एक दिन में ईरान को खत्म कर सकता हूँ: डोनाल्ड ट्रम्प

Related to this topic: