श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर स्थित जीटीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सिरोही जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
सिरोही: श्रीगंगानगर मे 70वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सिरोही जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर स्थित जीटीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
सिरोही के खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक
प्रतियोगिता में सिरोही के पृथ्वीराज ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं सिद्धार्थ सैनी, अरमान खान, वनिला चौधरी और डॉली ने रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा लाव्या परिहार, भविष्य राजपूत और युवराज सिंह ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस प्रकार सिरोही जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शिहान आर.एस. राजपूत ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खिलाड़ियों की सफलता पर जिले में खुशी
इस अवसर पर डॉ. कनक सिंह राजपूत, जसवंत कुमार, महेश डामोर, मुकेश कुमार सोलंकी, धनराज सिंह राजपूत, अरविंद मीणा, ज्ञान चंद, कुंदन कुमार बैरवा एवं चंदा मीणा ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता से अन्य खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। सिरोही के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है और खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से जिले का मान बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें- उज्जैन में जूते-चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका