नई दिल्ली। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) के समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब पहुंच गए हैं।
नई दिल्ली। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) के समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब पहुंच गए हैं। अगले कुछ महीनों में यह समझौता हो सकता है।
समझौते को अंतिम रूप देने की तैयारी
सर्जियो गोर ने एक चैनल के कान्क्लेव में कहा- 'मुझे यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि हम महत्वपूर्ण खनिजों के लिए समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच चुके हैं। इस समझौते से आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा प्रणालियों और नई तकनीकों के लिए जरूरी सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले कुछ महीनों में बड़ी घोषणा की जा सकती है।'
भारत-अमेरिका रिश्तों में नई ऊंचाई
गोर ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के रिश्ते अब एक ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अब रुकावटों की बजाय अमेरिका-भारत अंतरिम समझौता जैसी नई उपलब्धियां देखने को मिल रही हैं। इनसे दोनों देशों की भागीदारी और मजबूत होगी।
साझेदारी के तीन अहम स्तंभ
राजदूत ने भारत-अमेरिका साझेदारी के तीन मुख्य स्तंभों का जिक्र किया। पहला व्यापार में सुधार, दूसरा तकनीक और भरोसे में बढ़ोतरी और तीसरा रणनीतिक तालमेल। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सरकारों में अवसरों को नतीजों में बदलने की पूरी इच्छाशक्ति है।
भविष्य की वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नजर
उन्होंने कहा कि यह साझेदारी केवल टैक्स या बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य की वैश्विक अर्थव्यवस्था के संसाधनों को सुरक्षित करने के बारे में है।
यह भी पढ़े: कंधार एयरपोर्ट पास पाक हवाई हमला
https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistani-airstrike-near-kandahar-airport-fuel-depot/148959