खराब मौसम और गंभीर परिस्थितियों के बीच भारतीय तटरक्षक बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक दल के सातों सदस्यों की जान बचाकर एक मिसाल पेश की है।
अहमदाबाद (गुजरात)। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने शनिवार को बताया कि उसने कच्छ जिले के जखाऊ तट के पास एक क्षतिग्रस्त नाव से चालक दल के सात सदस्यों को बचाया। आईसीजी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि बचाव अभियान शुक्रवार को चलाया गया और चालक दल के सदस्यों को शनिवार को गुजरात के जखाऊ बंदरगाह लाया गया और सभी की हालत स्थिर है।
चालक दल के सभी सात सदस्यों को सुरक्षित बचाया
आईसीजी ने बताया कि तटरक्षक पोत ‘अपुर्वा’ ने जखाऊ से 32 समुद्री मील पश्चिम में स्थित आईएफबी परमेश्वरी से संकट संदेश मिलने के बाद कार्रवाई की। उसने कहा कि नाव के ढांचे को नुकसान पहुंचा था और उसके इंजन वाले हिस्से में पानी भर रहा था। आईसीजी ने कहा कि खराब मौसम के बीच उसके दल ने चालक दल के सभी सात सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया।
(इनपुट: भाषा)
यह भी पढ़ेंः विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में कहा- दुनिया में हर चीज को हथियार बनाया जा रहा है