प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

खाद्य विभाग कर रहा विस्तृत जांच

होली-धुलंडी पर प्रशासन अलर्ट, मिलावटखोरों पर कार्रवाई के लिए शुरू हुआ सघन जांच अभियान

मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की टीम ने इंदौर शहर में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया है।

होली-धुलंडी पर प्रशासन अलर्ट मिलावटखोरों पर कार्रवाई के लिए शुरू हुआ सघन जांच अभियान

फाइल फोटो |

इंदौर। होली और धुलंडी के त्योहारों को देखते हुए इंदौर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की टीम ने शहर में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया है।

19 प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण, सैंपल लिये

खाद्य विभाग की टीम ने जिले के 19 विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान मिठाई, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्रियों की शुद्धता की जांच के लिए कुल 63 सैंपल एकत्र किए गए हैं। इन सैंपलों को लेबोरेटरी परीक्षण के लिए भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस और प्रशासन सतर्क

त्योहार के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस बल भी हाई अलर्ट पर है। धुलंडी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

प्रशासन ने व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी है कि मिलावटखोरी पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cctv-cover-at-every-bengal-booth-action-likely-over-60-lakh-voter-cases/147062

पश्चिम बंगाल चुनाव: हर बूथ के अंदर-बाहर सीसीटीवी, 60 लाख वोटरों के मामलों पर सख्ती

Related to this topic: