प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

इंदौर में होली पर हंसी का महोत्सव

इंदौर में होली पर हंसी का महोत्सव, सजा नेमीनाथ चौराहे पर टेपा सम्मेलन

इंदौर। होली की मस्ती और उल्लास के बीच इंदौर शहर में रविवार रात हास्य और व्यंग्य का एक अनूठा संगम देखने को मिला।

इंदौर में होली पर हंसी का महोत्सव सजा नेमीनाथ चौराहे पर टेपा सम्मेलन

Tepa Sammelan |

इंदौर। होली की मस्ती और उल्लास के बीच इंदौर शहर में रविवार रात हास्य और व्यंग्य का एक अनूठा संगम देखने को मिला। मल्हारगंज मेनरोड स्थित नेमीनाथ चौराहे पर 'संस्था श्री एक पहल' द्वारा आयोजित 'टेपा सम्मेलन' ने शहरवासियों को हंसी से लोटपोट कर दिया।

​देसी और मजाकिया लहजे में सम्मान

​इस आयोजन की सबसे खास बात इसकी 'देसी' और मजाकिया शैली रही। कार्यक्रम में शहर की विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों को उनके विशेष योगदान के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन उनका स्वागत पारंपरिक फूलों की माला से नहीं, बल्कि सब्जियों की माला पहनाकर किया गया। इतना ही नहीं, सम्मान के तौर पर उन्हें झाड़ू से बनी टोपी और टाट की शाल भी ओढ़ाई गई।

हस्तियों को 'टेपाश्री' की उपाधियां

​परंपरा के अनुसार, इस सम्मेलन में शामिल विशिष्ट अतिथियों को खास अंदाज में 'टेपाश्री' की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। हास्य-व्यंग्य के इस मंच पर कवियों और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था पर तीखे मगर मनोरंजक प्रहार किए।

​पुरानी परंपरा आज भी जीवंत

इंदौर की यह पुरानी परंपरा आज भी अपनी जीवंतता बनाए हुए है, जहाँ लोग पद और प्रतिष्ठा को किनारे रखकर होली के इस 'मूर्खतापूर्ण' लेकिन आनंदमयी उत्सव में एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक का आनंद लेते हैं।

यह भी पढ़े: MPR में कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा

https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-employees-da-hiked-by-3-from-april/146959

Related to this topic: