प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर की छात्रा की मौत

NEET Re-Exam के बाद इंदौर की छात्रा की खरगोन में संदेहास्पद मौत, जांच जारी

मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की री-एग्जाम के बाद इंदौर की एक 20 वर्षीय छात्रा की शव मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में नर्मदा नदी से बरामद हुई है।

neet re-exam के बाद इंदौर की छात्रा की खरगोन में संदेहास्पद मौत जांच जारी

Indore NEET Aspirant Found Dead in Narmada River After Re-Examination |

इंदौर/खरगोन (मध्य प्रदेश)। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की री-एग्जाम के बाद इंदौर की एक 20 वर्षीय छात्रा की शव मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में नर्मदा नदी से बरामद हुई है। रविवार को परीक्षा देने के बाद से ही वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस को मृतका का शव सोमवार को खरगोन के करही गांव के पास नर्मदा नदी में मिला, जिससे हड़कंप मच गया है।

घर लौटने का किया था फोन, फिर बंद हुआ मोबाइल

पुलिस के मुताबिक, निक्की यादव 21 जून को नीट की दोबारा हो रही परीक्षा देने के लिए महू गई थी। रविवार की शाम को उसने अपने परिवार को फोन किया और बताया कि वह इंदौर के भंवरकुआं इलाके में पहुंच चुकी है और थोड़ी देर में घर आ जाएगी। लेकिन जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी, तो परेशान परिजनों ने भंवरकुआं थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अमरेंद्र सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया, "निक्की नाम की लड़की के पिता ने भंवरकुआं पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 21 जून को महू के एक केंद्र में नीट की परीक्षा देने गई थी। शाम को उसने परिवार को फोन कर कहा था कि वह भंवरकुआं चौराहे पर है और घर पहुंचने में थोड़ी देरी होगी। जब वह घर नहीं लौटी, तो उसके पिता उसकी तलाश में महू गए और बाद में भंवरकुआं पुलिस स्टेशन में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।"

महू से इंदौर नहीं, सीधे खरगोन की तरफ गई थी निक्की: एडिशनल DCP

एडिशनल DCP अमरेंद्र सिंह ने आगे बताया कि शुरुआत में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। उन्होंने कहा, "जांच के दौरान पता चला कि खरगोन जिले के करही पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में नर्मदा नदी से निक्की का शव बरामद किया गया है। पुलिस फिलहाल संबंधित इलाके से सभी जरूरी जानकारियां जुटा रही है।"

बड़वाह इलाके में ट्रेस हुई मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन

पुलिस की शुरुआती जांच में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आया है। लड़की के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन खरगोन के बड़वाह इलाके में ट्रेस की गई थी। शुरुआती जांच से संकेत मिलते हैं कि वह महू से इंदौर नहीं आई थी, बल्कि ऐसा लगता है कि वह सीधे उस (बड़वाह/खरगोन) लोकेशन की तरफ चली गई थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल इस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। आपको बता दें कि देश भर और विदेशों के 14 केंद्रों पर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2026 की यह हाई-स्टेक री-एग्जामिनेशन 21 जून को ही संपन्न हुई थी। (Source: ANI)

यह भी पढ़ें: ADG बोले- लखनऊ कोचिंग अग्निकांड की जांचे लिए SIT गठित

Related to this topic: