प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वन विभाग कर रहा मामले की जांच

सागर के बांदरी वन में मिला घायल काला हिरण, इलाज के दौरान मौत

सागर जिले के बांदरी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बहरोल के जंगलों में एक घायल अवस्था में मिला काला हिरण आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया।

सागर के बांदरी वन में मिला घायल काला हिरण इलाज के दौरान मौत

Injured Black Deer Dies Despite Rescue in Bahrol Forest |

सागर (मध्य प्रदेश)। सागर जिले के बांदरी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बहरोल के जंगलों में एक घायल अवस्था में मिला काला हिरण आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किए जाने और अस्पताल में इलाज कराए जाने के बावजूद हिरण को बचाया नहीं जा सका।

हिरण के पैर में थे गंभीर चोट

जानकारी के अनुसार, बांदरी के बहरोल जंगल के पास ग्रामीणों ने एक काले हिरण को लहूलुहान और घायल अवस्था में देखा था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल हिरण का रेस्क्यू किया। हिरण के पैरों में गंभीर चोटें थीं, जिसके कारण वह चलने में भी असमर्थ था।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

वन विभाग के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल हिरण को इलाज के लिए मालथौन पशु चिकित्सालय भेजा। चोटें इतनी गहरी थीं कि इलाज के दौरान ही हिरण ने दम तोड़ दिया। बांदरी वन परिक्षेत्र अधिकारी लखन सिंह ठाकुर के अनुसार, टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

वन विभाग ने काले हिरण के शव का पोस्टमार्टम कराया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पीएम (Post-Mortem) रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि हिरण किसी शिकारी का शिकार हुआ था। या फिर आवारा कुत्तों के हमले की वजह से घायल हुआ था।इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके संरक्षण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/annual-forecast-at-gothda-mataji-temple-highlights-farming-and-weather/152515

गोठड़ा माता मंदिर में वार्षिक भविष्यवाणी, किसानों और राजनीति पर पड़ेंगे असर

Related to this topic: