प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

चोरी की 11 बाइक समेत भारी सामान बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; सरगना समेत 5 गिरफ्तार

बलिया पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के बाद वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी के वाहनों और अन्य सामान को बरामद किया है।

बलिया में पुलिस मुठभेड़ अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश सरगना समेत 5 गिरफ्तार

Inter-State Vehicle Theft Gang Busted in Ballia Encounter; Five Including Kingpin Arrested |

बलिया,(उत्तर प्रदेश)। के बलिया जनपद, जहां बैरिया थाना पुलिस और स्वाट, सर्विलांस टीम ने वाहन चोरों के एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह की कमर तोड़ दी है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गिरोह के सरगना समेत पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है।

कैसे अंजाम दिया पुलिस ने ऑपरेशन?

19 जुलाई की देर रात पुलिस टीम बैरिया से बिहार जाने वाले रास्ते पर गश्त और चेकिंग में मुस्तैद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की बाइकों के साथ बिहार की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख गिरोह के सरगना हेमंत सिंह ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हेमंत सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा भेजा गया है।

भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर ट्राली, 11 दो पहिया मोटरसाइकिल, दो पंपिंग सेट मोटर, चोरी करने के उपकरण और अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने गिरोह का सरगना हेमंत सिंह, हर्ष राज सिंह उर्फ राज सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, अनुज उपाध्याय उर्फ शिवम और जयकुमार गोड़ उर्फ संतुल गोड़ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की बड़ी कामयाबी

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह बलिया और आसपास के क्षेत्र से वाहनों की चोरी कर उन्हें बिहार के सीमावर्ती इलाकों में खापाने का काम करता था। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। न्यायालय में पेशी के बाद इन सभी बदमाशों को जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः केरल में मुफ्त भोजन योजना बंद करने के फैसले पर विवाद, DYFI ने सरकार को घेरा

Related to this topic: