प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

NEET पेपर लीक और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

इकरा हसन का मोदी सरकार पर हमला, कहा- 12 साल पूरे हुए, कहां हैं उपलब्धियां?

सहारनपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंची कैरान सांसद इकरा हसन ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।

इकरा हसन का मोदी सरकार पर हमला कहा- 12 साल पूरे हुए कहां हैं उपलब्धियां 

कैरान सांसद इकरा हसन ने प्रतिभा सम्मान में छात्रों को पुरस्कृत किया |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): कबीर के 629वें जन्मोत्सव पर दिल्ली रोड स्थित शिव बैंक्वेट हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैराना लोकसभा क्षेत्र की सांसद इकरा हसन शामिल हुईं। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कबीर के नाम पर स्मारक और चौराहा बनवाने का आश्वासन 

कार्यक्रम का आयोजन कोरी समाज के जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने किया था। इस मौके पर सांसद इकरा हसन ने कहा कि कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं को वे पहले भी संसद में उठा चुकी हैं और आगे भी मजबूती से उठाती रहेंगी। उन्होंने अपनी लोकसभा में कबीर के नाम पर सभी मानकों को पूरा करते हुए स्मारक और चौराहा बनवाने का भी आश्वासन दिया। 

इकरा हसन का केंद्र सरकार पर हमला 

मीडिया से बातचीत में इकरा हसन ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जोरदार टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ''12 वर्ष जरूर पूरे हुए हैं, लेकिन काश उपलब्धियां भी पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसी होतीं। देश में एम्स, आईआईटी, आईआईएम और इसरो जैसे संस्थानों की तर्ज पर मजबूत संस्थान खड़े किए गए होते।'' उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के भविष्य को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

बेटी या बहन को राजनीतिक हथियार बनाना बेहद शर्मनाक

अदिति यादव को लेकर की गई कथित टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि ''किसी की बेटी या बहन को राजनीतिक हथियार बनाना बेहद शर्मनाक है।'' उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।'' वहीं, आगामी चुनावों को लेकर इकरा हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन मजबूत है। पीडीए के नारे के साथ दोनों दल चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में सफल होगा। 

Related to this topic: