प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एक आरोपी बाल अपचारी को डिटेन

डीआरसी प्लांट से लोहे की सटरिंग प्लेट चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग’ के तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीआरसी प्लांट से लोहे की सटरिंग प्लेट चोरी का खुलासा पांच आरोपी गिरफ्तार

Iron Shuttering Plate Theft From DRC Plant Solved; Five Accused Arrested |

कोटा (राजस्थान)। संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग’ के तहत कैथून थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीआरसी प्लांट से लोहे की सटरिंग प्लेट चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि कैथून थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए सिकन्दर, शोयब, अयान, राहुल और फरियाद हुसैन को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के निशानदेही से चोरी का सामान बरामद

आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की 17 लोहे की सटरिंग प्लेटें, थाना सीमलिया क्षेत्र से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स तथा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। मामला 12 अगस्त को सामने आया था। फतेहगढ़, जिला ब्यावर निवासी विष्णु चौधरी ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि बालापुरा लिफ्ट परियोजना के सांगोद रोड नहर पुलिया के पास लगाए गए लोहे की 18 सटरिंग प्लेटों में से प्लेटें चोरी हो गईं। रिपोर्ट पर थाना कैथून में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

रैकी के बाद करते थे मोटरसाइकिल चोरी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्लांटों और मकानों की रैकी करते थे। घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को कथित तौर पर मास्टर की की मदद से चोरी कर सुनसान स्थान पर छिपा देते थे। इसके बाद मोटरसाइकिलों को खोलकर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने सीमलिया थाना क्षेत्र के कराड़िया गांव से दो मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया है। इस संबंध में थाना सीमलिया में प्रकरण दर्ज है।

विशेष टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी अरुण कुमार के निकटतम पर्यवेक्षण में थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने पारंपरिक पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइल भी बरामद की है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ेंः नरसिंहपुर में धारदार हथियार मारकर युवक की हत्या

Related to this topic: