प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जबलपुर क्लब आग: मिला नरकंकाल, DNA जांच

जबलपुर के क्लब में लगी भीषण आग, मिला नरकंकाल व DNA जांच से होगी शिनाख्त

जबलपुर। बरगी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के एक प्रसिद्ध क्लब में लगी भीषण आग के शांत होने के बाद मलबे से एक जला हुआ नरकंकाल बरामद हुआ है।

जबलपुर के क्लब में लगी भीषण आग मिला नरकंकाल व dna जांच से होगी शिनाख्त

Jabalpur Club Fire |

जबलपुर। बरगी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के एक प्रसिद्ध क्लब में लगी भीषण आग के शांत होने के बाद मलबे से एक जला हुआ नरकंकाल बरामद हुआ है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ​जहां घटना बताया जा रहा है, वह स्थल जबलपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर बरगी स्थित 'फनिंगो फन क्लब' (Flamingo Fun Club) की है। आशंका जताई जा रही है कि यह नरकंकाल क्लब के लापता कर्मचारी अशोक मरावी का हो सकता है।

​पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लिया

पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, शव पूरी तरह जल चुका है, इसलिए पुलिस DNA टेस्ट के जरिए ही पहचान की पुष्टि करेगी।

​क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले फनिंगो फन क्लब में भीषण आग लग गई थी। आग बुझने के बाद जब मलबे की सफाई और जांच की गई, तो वहां से एक मानव कंकाल मिला। क्लब का एक कर्मचारी, अशोक मरावी, आग लगने के बाद से ही लापता था, जिसके कारण यह माना जा रहा है कि वह आग की चपेट में आ गया होगा।

परिवार से डीएनए का होगा मिलान

पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे बिना वैज्ञानिक प्रमाण के पहचान की पुष्टि नहीं कर सकते। इसलिए, अशोक मरावी के परिजनों के नमूनों के साथ कंकाल का DNA मिलान कराया जाएगा। पुलिस अभी इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आग लगने का कारण क्या था और क्या यह केवल एक दुर्घटना थी।

यह भी पढ़े: मिडिल ईस्ट संकट से रुपये में गिरावट

https://www.primenewsnetwork.in/india/middle-east-crisis-causes-historic-rupee-fall/152135

Related to this topic: