प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जन्माष्टमी विवाद के बाद युवक की पिटाई

जन्माष्टमी के विवाद का बदला! ट्रैफिक पॉइंट पर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

पुरानी रंजिश को लेकर बीच सड़क युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। मंगलनाथ की सवारी से लौट रहे प्रिंस नाम के युवक को तीन युवकों ने ट्रैफिक पॉइंट पर घेर लिया और जमकर मारपीट की।

जन्माष्टमी के विवाद का बदला ट्रैफिक पॉइंट पर युवक की बेरहमी से पिटाई वीडियो वायरल

Janmashtami Dispute Leads to Youth's Assault, Video Viral |

शाजापुर {मध्य प्रदेश}: पुरानी रंजिश को लेकर बीच सड़क युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। मंगलनाथ की सवारी से लौट रहे प्रिंस नाम के युवक को तीन युवकों ने ट्रैफिक पॉइंट पर घेर लिया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि जन्माष्टमी के दिन हुए विवाद का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस पूरे विवाद का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

ट्रैफिक पॉइंट पर युवक को घेरा

तस्वीरें शाजापुर के ट्रैफिक पॉइंट की हैं… जहां मंगलनाथ की सवारी से लौट रहे प्रिंस को तीन युवकों ने रास्ते में घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसों से हुई मारपीट में प्रिंस के सिर, गले और पीठ पर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित शाजापुर कोतवाली थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

जन्माष्टमी के दिन हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत जन्माष्टमी के दिन हुई थी। बस स्टैंड पर डांस करने के दौरान प्रिंस और आरोपियों के बीच बहस हुई थी। उस समय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। लेकिन आरोप है कि इसी विवाद को लेकर आरोपी बदला लेने की फिराक में थे। मंगलवार रात प्रिंस अपने दोस्त के साथ मंगलनाथ की सवारी से लौट रहा था, तभी उसे ट्रैफिक पॉइंट पर रोककर हमला कर दिया गया।

मारपीट का वीडियो वायरल

मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। पीड़ित की शिकायत पर शाजापुर कोतवाली पुलिस ने रोहित प्रजापति निवासी ज्योति नगर, विजय मंडोवर निवासी महुपुरा और आर्यन मंडोवर निवासी महुपुरा के खिलाफ मारपीट सहित SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश में बीच सड़क हुई इस मारपीट ने शाजापुर में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़: जसवंतनगर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर घायल

Related to this topic: