Delhi Car Blast : नई दिल्ली। डॉक्टर आतंकी मॉड्यूल के बारे में एक और बड़ी जानकारी मिली है, जिस जसीर का ब्रेनवाश किया जा रहा था। उसने इस्लाम में खुदकुशी वर्जित होने का हवाला देते हुए सुसाइड बॉम्बर..
दिल्ली ब्लास्ट में नया खुलासा, जसीर ने सुसाइड बॉम्बर बनने से इनकार कर दिया था
|
Delhi Car Blast : नई दिल्ली। डॉक्टर आतंकी मॉड्यूल के बारे में एक और बड़ी जानकारी मिली है, जिस जसीर का ब्रेनवाश किया जा रहा था। उसने इस्लाम में खुदकुशी वर्जित होने का हवाला देते हुए सुसाइड बॉम्बर बनने से इनकार कर दिया। मुख्य साजिशकर्ता डॉ. उमर नबी पिछले साल से ही आत्मघाती हमलावर की तलाश में था। जांच अधिकारियों ने दावा किया था कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड से पकड़े गए आरोपी जसीर उर्फ दानिश से पूछताछ में पता चला कि डॉ. उमर घोर कट्टरपंथी था।
पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि..
वह इस बात पर लगातार जोर देता था कि आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए एक आत्मघाती हमलावर की जरूरत थी। आतंकियों की साजिश उस समय विफल हो गई जब ऐन मौके पर जसीर उर्फ दानिश ने फिदायीन दस्ते में शामिल होने से इनकार कर दिया था। जसीर ने इस्लाम में खुदकुशी वर्जित होने का हवाला देते हुए सुसाइड बॉम्बर बनने से इनकार कर दिया।
पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि दिल्ली बम धमाके के मास्टरमाइंड डॉ. उमर नबी ने जसीर का ब्रेनवॉश किया था। उसे आत्मघाती हमलावर बनने के लिए राजी किया था। फरीदाबाद में विस्फोटकों की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार डॉक्टरों ने पूछताछ में यह भी बताया था कि राजनीति विज्ञान के छात्र जसीर को उमर ने 2023 से ही सुसाइड बॉम्बर के लिए कट्टरपंथी बनाया जा रहा था। 2025 में जब उसे हमला करने के लिए कहा गया तो जसीर ने इनकार कर दिया था कि इस्लाम में आत्महत्या करना गुनाह है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/chief-minister-mamata-banerjee-demanded-suspension-of-sir-in-west-bengal/98149