जौनपुर में भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने देर रात सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। भारी बारिश के बीच जब शहर के ज्यादातर लोग अपने घरों में थे, उस वक्त जिले के मुखिया सड़कों पर हालात का जायजा ले रहे थे। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने देर रात शहर का निरीक्षण कर जलभराव से लेकर गोमती नदी के जलस्तर तक की स्थिति देखी। वहीं जर्जर मकानों को लेकर भी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
भारी बारिश के चलते जौनपुर शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने देर रात शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने जलभराव वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई की स्थिति देखी और नागरिकों की सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही गोमती नदी के जलस्तर पर भी नजर रखी गई।
शहर में मौजूद जर्जर मकानों को किया चिन्हित
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शहर में मौजूद जर्जर मकानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान किसी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। यानी बारिश का मौसम हो और खतरा जौनपुर पर मंडरा रहा हो, तो प्रशासन भी अब जमीन पर नजर आ रहा है। देर रात डीएम का यह निरीक्षण साफ संकेत है कि बारिश और जलभराव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है।
यह भी पढ़ेंः बांदा के पैलानी क्षेत्र में केन नदी के तेज बहाव में नाव समेत बहे युवक की तलाश जारी