प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जौनपुर में 70 आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 आरोपी गिरफ्तार; 62 वारंटी और 7 वांछित शामिल

जौनपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 28 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 62 वारंटी, सात वांछित और एक पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त शामिल है।

जौनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन 70 आरोपी गिरफ्तार 62 वारंटी और 7 वांछित शामिल

Jaunpur Police Launch Major Crackdown, Arrest 70 Accused Including 62 Warrantees |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)।  जिले में अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जौनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद के 28 थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 62 वारंटी, सात वांछित तथा एक पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त शामिल है।

खुटहन और तेजीबाजार थाना क्षेत्रों मे सबसे अधिक गिरफ़्तारी

पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान खुटहन और तेजीबाजार थाना क्षेत्रों से सबसे अधिक छह-छह वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। शाहगंज पुलिस ने चार वांछित और एक वारंटी को पकड़ा। वहीं मड़ियाहूं और रामपुर थाना क्षेत्रों से चार-चार वारंटियों की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा कोतवाली, लाइन बाजार, खेतासराय, केराकत, चंदवक सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी

मीरगंज पुलिस ने अभियान के दौरान एक पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटी और वांछित आरोपियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। 

यह भी पढ़ेंः बाराबंकी: सावन के दूसरे सोमवार पर लोधेश्वर महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Related to this topic: