प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जदयू नेता खालिद अनवर ने पश्चिम बंगाल में बाबरी...

JDU नेता व MLC खालिद अनवर ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने वाले हुमायूं कबीर को बताया फ्रिंज एलिमेंट्स

जदयू नेता खालिद अनवर ने रविवार को पश्चिम बंगाल में निलंबित टीएमसी नेता हुमायूं कबीर द्वारा आयोजित बाबरी मस्जिद शिलान्यास कार्यक्रम को खारिज करते हुए उन्हें समाज के फ्रिंज एलिमेंट्स

jdu नेता व mlc खालिद अनवर ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने वाले हुमायूं कबीर को बताया फ्रिंज एलिमेंट्स

जदयू नेता व एमएलसी खालिद अनवर |

पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और एमएलसी खालिद अनवर ने रविवार को पश्चिम बंगाल में निलंबित टीएमसी नेता हुमायूं कबीर द्वारा आयोजित बाबरी मस्जिद शिलान्यास कार्यक्रम को खारिज करते हुए उन्हें समाज के "फ्रिंज एलिमेंट्स" बताया। अनवर ने कहा कि कबीर जैसे नेता हैदराबाद, बंगाल या कहीं भी इसे अपने राजनीतिक कार्यालय के रूप में बना सकते हैं, लेकिन इसे मस्जिद के रूप में नहीं बनाया जा सकता।

अनवर ने कहा, "वे फ्रिंज एलिमेंट्स हैं। मुझे खुशी है कि भारतीय मुसलमान हुमायूं कबीर के इस फैसले का समर्थन नहीं कर रहे हैं। वे हैदराबाद, बंगाल या कहीं भी इसे अपने राजनीतिक कार्यालय के तौर पर बना सकते हैं, लेकिन मस्जिद के रूप में नहीं।" अनवर की प्रतिक्रिया उस कार्यक्रम के बाद आई जिसमें निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने व्यापक आलोचनाओं के बीच मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण की नींव रखी।

गौरतलब हो कि कबीर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्हें संविधान के तहत पूजा स्थल निर्माण का अधिकार है और वे कुछ भी गैरकानूनी नहीं कर रहे हैं। कबीर ने दावा किया कि कानूनी चुनौतियां मस्जिद निर्माण को नहीं रोक पाएंगी। उन्होंने कहा, "मेरे खिलाफ पांच केस दर्ज हुए हैं, लेकिन जिस पर अल्लाह का साथ हो, उसे कोई नहीं रोक सकता।" मस्जिद निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिसमें एक अस्पताल, गेस्ट हाउस और मीटिंग हॉल भी शामिल होगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/the-worlds-most-expensive-book-i-was-unveiled-at-the-patna-book-fair/100313

पटना पुस्तक मेले में दुनिया की सबसे महंगी किताब 'मैं' का हुआ अनावरण

Related to this topic: