प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ज्वेलर्स संचालक पर हमला, नकदी-जेवर लूटे

ज्वेलर्स संचालक पर जानलेवा हमला, नकदी और जेवरात लूटकर बदमाश फरार; हालत गंभीर

सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत घघवा नाला के पास बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

 ज्वेलर्स संचालक पर जानलेवा हमला नकदी और जेवरात लूटकर बदमाश फरार हालत गंभीर

Jeweller Attacked, Cash and Jewellery Looted; Condition Critical |

सिंगरौली: जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत घघवा नाला के पास बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने मोहित ज्वेलर्स के संचालक सुनील सोनी पर प्राणघातक हमला कर दिया। आरोपी दुकान संचालक से 16 हजार रुपये नकद और 32 ग्राम से अधिक सोने-चांदी के जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए।

दुकान बंद कर घर लौट रहे संचालक को घेरा

घटना के मुताबिक, पीड़ित सुनील सोनी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी जियावन थाना क्षेत्र के घघवा नाला के पास आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि पप्पू सोनी और उसके साथियों ने पहले से ही पूरी रेकी कर रखी थी। आरोपियों ने बेरहमी से सुनील सोनी पर चाकू से 6 बार से अधिक वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल ज्वेलर्स संचालक को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल ट्रामा सेंटर में सुनील सोनी का इलाज जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्य आरोपी और साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयान और परिजनों की शिकायत के आधार पर देर रात ही लूटपाट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पप्पू सोनी और उसके साथियों की तलाश तेज कर दी है। घटना के बाद से इलाके के व्यापारियों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला शव, 4 माह पहले हुई थी शादी

Related to this topic: