राजस्थान के झालावाड़ जिले में 13 वर्षीय लड़के की करंट लगने से मौत के मामले में पुलिस ने दूर के मामा को गिरफ्तार किया है।
झालावाड़: राजस्थान में झालावाड़ जिला के थाना बकानी क्षेत्र स्थित ग्राम बडाय में 13 वर्षीय लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में थाना बकानी पुलिस टीम ने जल्द और गहन अनुसंधान करते हुए आरोपी मुकेश पुत्र कैलाशचंद निवासी बड़ाय को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी दूर के मामा भांजे है।
मृतक के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया...
एसपी अमित कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को फरियादी मांगीलाल (60) पुत्र पन्नालाल भील निवासी बड़ाय थाना बकानी ने थाने पर एक लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि, 'मेरा पोता जिसकी उम्र करीब 13 साल है वह 30 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे स्कूल जाने की कह कर गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। काफी देर इंतजार करने के बाद हमने उसकी तलाश हमारे रिश्तेदारी, खेत माल में भी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया आरोपी
प्रकरण अनुसंधान, बयान फरियादी, गवाहों के बयानों, तकनीकी अनुसंधान और घटनास्थल के निरीक्षण व साक्ष्य संकलन से यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी मुकेश और मृतक लड़का आपस में रिश्तेदार (मामा-भांजा) थे। अच्छे संबंध और रिश्तेदारी के कारण बालक आरोपी मुकेश पर पूरा विश्वास करता था। 30 जुलाई को आरोपी मुकेश (27) ने बालक को स्कूल न जाने देकर, बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाया और ग्राम कोटड़ा घट्टा ले गया।
बिना सुरक्षा के हाथ में पकड़ा दिया बिजली का तार
आरोपी मुकेश वहां नाले (खाल) के पास स्थित ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से विद्युत तार लगाकर विद्युत करंट के माध्यम से मछली (मछली मारने ) पकड़ रहा था। उसने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बालक को खतरनाक विद्युत तार हाथ में पकड़ा दिए। तार कटा हुआ होने और उसमें करंट प्रवाहित होने के कारण 13 वर्षीय बालक को तेज करंट लगा, इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
ये भी पढ़ें- बैतूल में NSUI का प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला फूंका; पुलिस से हुई झड़प